Thursday, November 6, 2008
ख्वाब.......
ख्वाब दिल हैं न आँखें न साँसें के जो,
रेज़ा-रेज़ा हुए तो बिखर जायेंगे
जिस्म की मौत से ये भी मर जायेंगे।
ख्वाब मरते नहीं,
ख्वाब तो रौशनी हैं, नवा हैं, हवा हैं,
जो काले पहाड़ों से रुकते नहीं
ज़ुल्म के दोज़खों से भी फुकते नही
रौशिनी और नवा और हवा के आलम
मक्तालों में पहुँच कर भी झुकते नहीं।
ख्वाब तो हर्फ़ हैं
ख्वाब तो नूर हैं
ख्वाब तो सुकरात हैं,
ख्वाब मंसूर हैं।
(अहमद फ़राज़)
Saturday, September 20, 2008
दर्द की बारिश..............
दर्द की बारिश सही मद्धम ज़रा अहिस्ता चल,
दिल की मिटटी है अभी तक नम ज़रा अहिस्ता चल।
तेरे मिलने और फिर तेरे बिछड जाने के बीच,
फासला रुसवाई का है कम ज़रा आहिस्ता चल।
अपने दिल ही में नही है उसकी महरूमी की याद,
उस की आंखों में भी है शबनम ज़रा आहिस्ता चल।
कोई भी हमसफ़र 'रशीद' न हो खुश इस कदर,
अब के लोगों में वफ़ा है कम ज़रा आहिस्ता चल।
(मुमताज़ रशीद)
Tuesday, June 24, 2008
अब मालूम हुआ .......

Thursday, May 29, 2008
आँख से आँख मिला
आँख से आँख मिला बात बनता क्यूं है,
तू अगर मुझसे खफा है तो छुपता क्यूं है।
गैर लगता है न अपनों की तरह मिलता है,
तू ज़माने की तरह मुझको सताता क्यूं हैं।
वक्त के साथ हालात बदल जाते हैं,
ये हकीक़त है मगर मुझको सुनाता क्यूं है।
एक मुद्दत से जहाँ काफिले गुज़रे ही नही,
ऐसी राहों पे चरागों को जलाता क्यूं है।
(सईद राही )
Friday, March 28, 2008
आदतन तुम ने कर दिए वादे.
आदतन हम ने ऐतबार किया
तेरी राहों मे बारहा रुक कर,
हम ने अपना ही इंतज़ार किया।
अब न मांगेंगे ज़िंदगी या रब,
ये गुनाह हम ने एक बार किया।
(गुलज़ार)
Thursday, March 27, 2008
दर्द अपनाता है
दर्द अपनाता है पराये कौन,
कौन सुनताहै और सुनाये कौन।
कौन दोहराए वो पुरानी बात,
दर्द अभी सोया है जगाये कौन।
वो जो अपने हैं क्या वो अपने हैं,
कौन दुःख झेले आजमाये कौन।
अब सुकून है तो भुलाने में है,
लेकिन उस शख्स को भुलाए कौन।
आज फिर दिल है उदास उदास ,
देखिये आज याद आए कौन।
( जावेद अख्तर)
Saturday, March 22, 2008
आगाज़ तो होता है, अंजाम नहीं होता.
जब मेरी कहानी में वो नाम नही होता।
जब जुल्फ की स्याही मे घुल जाये कोई राही,
बदनाम सही लेकिन गुमनाम नही होता।
हँस-हँस के जवां दिल के हम क्यों ना चुनें टुकडे,
हर शख्स की किस्मत मे ईनाम नहीं होता।
बहते हुए आंसू ने आंखों से कहा थम कर,
जो मय से पिघल जाये वो जाम नही होता।
दिन डूबे हैं या डूबी बरात लिए कश्ती,
साहिल पे मगर कोई कोहराम नही होता।
(मीना कुमारी)
Monday, March 17, 2008
शम्मा जलाये रखना
शम्मा जलाये रखना, जब तक के मैं न आऊं।
ख़ुद को बचाए रखना, जब तक के मैं न आऊं।
जिन्दा-दिलों से दुनिया जिंदा सदा रही है,
महफिल सजाये रखना जब तक के मैं न आऊं।
ये वक्त इम्तिहा है, सबरो-करार दिल का,
आंसू छुपाये रखना, जब तक मैं न आऊं।
हम-तुम मिलेंगे ऐसे जैसे जुदा नही थे,
साँसे बचाए रखना, जब तक के मैं न आऊं।
शम्मा जलाये रखना, जब तक के मैं न आऊं।
गायक- भूपिंदर एवं मिताली जी
गीतकार( पता नही)
Friday, February 29, 2008
रंजिश ही सही
आ फ़िर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ।
पहले से मरासिम न सही फ़िर भी कभी तो
रस्मो रहे दुनिया ही निभाने के लिए आ।
किस किस को बताएँगे जुदाई का सबब हम,
तू मुझसे खफा है तो ज़माने के लिए आ।
कुछ तो मेरे पिन्दारे- मोहब्बत का भरम रख,
तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिए आ।
एक उम्र से हूँ लअज्ज़ते - गिरिया से भी महरूम,
ऐ राहते - जां मुझको रुलाने के लिए आ.
अब तक दिले खुश्फहेम को तुझसे हैं उम्मीदें,
ये आखरी शम्में भी बुझाने के लिए आ।
माना के मुहब्बत का छुपाना है मुहब्बत,
चुपके से किसी रोज़ जताने के लिए आ।
जैसे तुझे आते हैं ना आने के बहने,
ऐसे ही किसी रोज़ ना जाने के लिए आ।
ये ग़ज़ल काफी दिनों से पोस्ट करना चाह रही थी पर इसके सारे अल्फाज़ नही मिल पा रहे थे। कल बहुत ढूँढने पर इंटरनेट पर मिल गए। ये ग़ज़ल पहले हमेशा मेरे लिए एक पहेली हुआ करती थी। मन मी एक ही सवाल उठा करता था की कोई किसी को दिल दुखाने के लिए और छोड़ के जाने के लिए क्यों बुलाएगा। कहते हैं न की
" जाके पैर न फटे बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई।"
तो जब ख़ुद इस दौर से गुज़री तो मालूम हुआ की कभी कभी किसी के होने का एहसास होना ही बहुत ज़रूरी होता है। फ़िर चाहे वो इंसान आपकी तकलीफों की वजह ही क्यों न हो। प्यार इंसान को इस कदर मजबूर कर देता है की उसको दर्द भी अपना लगने लगता है। सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वो दर्द उस का दिया हुआ होता है जिस से वो मुहब्बत करता है।
Thursday, February 21, 2008
dard ke phool
dard ke phool bhi khilte hain, bikhar jate hain
jakhm kaise bhi hon kuch roz me bhar jaate hain.
raasta roke khadi hai yahi uljhan kabse,
koi puche to kahen kya ki kidhar jate hain.
chat ki kadiyon se utarte hain mire khwab magar,
meri deewaron se takrakar bikhar jate hain.
narm alfaaz, bhali baatein, muhajjab laheje,
pehli baarish me hi ye rang utar jaate hain.
us dareeche me bhi ab koi nahi aur hum bhi,
sar jhukaye hue chupchap guzar jate hain.
-javed akhtar (tarkash)
ye bahut bada sach hai ki jakhm chahe kitna bhi gehra ho, dukh chahe kitna bhi bada ho, sab kuch hi waqt tak pareshan karte hain. uske baad unke saath rehne ki aadat ho jati hai. koi zindagi me aaye ya jaye, zindagi kabhi kisi ke liye rukti nahi, khatam nahi hoti. hume sab kuch na bhool kar bhi bhoolne ka dikhawa karna hi hota hai, kunki roone wale ke saath koi nahi roota. aakhir roone se hasil bhi kya hoga. sirf intejaar kiya jata hai. intejaar- ye shabd meri niyati ban chuka hai. jab tak wo saath thi kuch aur chahiye hi nahi tha. wo mere liye sab kuch thi. my friend, philosopher and guide.main nahi janti ki kaun kitna ghalat hai par us se door hone ke alawa mere paas koi aur raasta nahi tha. kaash kabhi wo sahi sabit ho paye.uska ghalat hona mere vishwaas ko bahut badi thes pahuchayega. mein bas prarthana kar sakti hoonki kam se kam is baar maine insaan ko samajhne me dhooka na khaaya ho.
Saturday, February 16, 2008
bekaar hame gham hota hai.
jo chaha tha duniya me kam hota hai.
dhalta suraj, faila jungal, rasta gum,
humse pucho kaisa aalam hota hai.
gairon ko kab fursat hai dukh dene ki,
jab hota hai koi humdum hota hai.
jhakhm to humne in aankhon se dekhe hain,
logon se sunte hain marham hota hai.
jhehan ki shaakhon par ashaar aa jate hain,
jab teri yaadon ka mausam hota hai.
JAVED AKHTAR.
(ashaar - sher)
in shabdon ki vyakhya karne ke liye mere pas apne koi shabd nahi hain. bas itna hi janti hoon ki bacchan ji ne sahi kaha tha ki " man ka ho to acchha, na ho to aur acchha"
isliye jab bhi man ke virrudh kuch hota hai to yahi umeed lekar chalti hoon ki shaayad meri taqder me kuch aur hai jo yakeenan mere is khwab se jyaada khubsoorat hoga.
Friday, February 15, 2008
boodha tappar, toota chappar, aur uspar barsatein sach,
usne kaise kati hongi lambi lambi raatein sach.
lafjon ki duniyadari me rishton ki sachhai kya,
mere sacche aansu jhoote, uski jhooti baatein sach.
jane kyun meri neendon ke haath nahi peele hote,
palkon se lauti hain kitne sapno ki baaratein sach.
kacchi chahat, baasi rishtey aur adhura apnapan,
mere hisse mein aayi hain aisi hi saugatein sach...............